देहरादून के लालतप्पड़ में रोडवेज बस और ट्रक के बीच आमने-सामने में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार 8 यात्रियों को चोट भी आई है।
जानकारी के मुताबिक घटना 23 अगस्त बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे हुई। थाना डोईवाला को सूचना मिली कि हाइवे रोड लालतप्पड़ के पास एक रोडवेज की बस और ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गयी। उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी लालतप्पड़ मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे।