फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे वाहन को मारी टक्कर, नौ कांवड़िए घायल, कुछ की हालत गंभीर

Sat, 08 Jul 2023 03:00 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

दिल्ली निवासी नौ कांवड़िए एक छोटे हाथी में सवार होकर हरिद्वार गंगा जल लेने जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक की टक्कर लगते ही छोटे हाथी में सवार कांवड़ियों में चीख-पुकार मच गई। हादसा होते देख हाईवे से गुजर रहे लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
हादसे में घायल कांवड़िए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे कांवड़ियों से भरे छोटे हाथी को टक्कर मार दी। हादसे में नौ कांवड़िए और चालक घायल हो गया। पुलिस ने सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चार कांवड़ियों समेत चालक की गंभीर हालत देखते हुए ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब दो बजे दिल्ली निवासी नौ कांवड़िए एक छोटे हाथी में सवार होकर हरिद्वार गंगा जल लेने जा रहे थे। जैसे ही छोटा हाथी हरिद्वार हाईवे पर स्थित एकता ईंटभट्टे के सामने पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।

ट्रक की टक्कर लगते ही छोटे हाथी में सवार कांवड़ियों में चीख-पुकार मच गई। हादसा होते देख हाईवे से गुजर रहे लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और  सभी घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने चालक और चार कांवड़ियों की गंभीर हालत देखते हुए ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News:  आज से मिलेगा सस्ता टमाटर, यहां लगेंगे चार काउंटर, मंडी समितियों को दी गई ये काम करने की सलाह

 घायलों का नाम और पता
1- आशीष पुत्र सुरेश उम्र 20 वर्ष निवासी चंचल पार्क थाना नारोला नई दिल्ली - हायर सेंटर रेफर
2- राजेंद्र पुत्र भूप सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी सत्यम बिहार थाना नरोला चंचल पीठ दिल्ली- हायर सेंटर रेफर
3- अंशु पुत्र राजेंद्र उम्र 16 वर्ष निवासी उपरोक्त  हायर सेंटर रेफर  परिजनों द्वारा ले जाया गया।
4- मोहित पुत्र सतपाल उम्र 20 वर्ष निवासी नंद नगरी दिल्ली- हायर सेंटर रेफर)
5-अभिषेक पुत्र सुरेश उम्र 19 वर्ष निवासी चंचल पार्क थाना नरोला नई दिल्ली
6.अंकित पुत्र कुलदीप उम्र 25 वर्ष निवासी चंचल पार्क थाना  
7.सचिन पुत्र राजेंद्र सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी बक्करवाला थाना मुंडका दिल्ली
8.वंश पुत्र राजेंद्र उम्र 18 वर्ष निवासी चंचल पार्क थाना नरोला दिल्ली
9.विकास पुत्र मुकेश कुमार उम्र 70 वर्ष निवासी थाना दक्षिणपुरी अंबेडकर नगर नई दिल्ली
10. छोटा हाथी चालक राजा निवासी मुरादाबाद- हायर सेंटर  रेफर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें