फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: बारिश से गिरी मकान की छत, दंपति घायल, आसपास के इलाके में मची अफरा-तफरी

Sat, 08 Jul 2023 02:50 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

पिछले कई दिन से हो रही बारिश के कारण शनिवार सुबह अचानक मकान की छत गिर गई, जिससे अंदर सो रहे सिकंदर और उनकी पत्नी बानो छत गिरने से घायल हो गए। 
विज्ञापन
मकान की छत गिरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के कारण मकान की छत गिरने से अंदर सो रहे पति-पत्नी घायल हो गए। आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जबकि क्षेत्र में ही एक और मकान की छत गिर गई। 

विज्ञापन



ज्वालापुर स्थित मोहल्ला घोसियान में सिकंदर अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका मकान पुराने समय का बना हुआ है। पिछले कई दिन से हो रही बारिश के कारण शनिवार की सुबह अचानक मकान की छत गिर गई जिससे अंदर सो रहे सिकंदर और उनकी पत्नी बानो छत गिरने से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें...Roorkee News: तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे वाहन को मारी टक्कर, नौ कांवड़िए घायल, कुछ की हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज आवाज के साथ छत का मलबा गिरने से घर में सो रहे अन्य सदस्य भी जाग गए। शोर शराबा होने से आस-पड़ोस के लोग भी जाग गए। दोनों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं कैथवाड़ा मोहल्ले में भी एक मकान की छत गिरी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें