उत्तराखंड के ऋषिकेश क्षेत्र में ट्रक और सूमो की जोरदार भिडंत में सूमो सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को दून अस्पताल भेजा गया है।
सोमवार देर रात देहरादून की ओर से आ रही टाटा सूमो (यूके 11 टीए- 0915) 9 लोगों को लेकर जा रही थी। सूमो नेपाली तिराहा से लगभग 200 मीटर आगे पहुंची थी तभी रायवाला से देहरादून की ओर जा रहा ट्रक (एचआर 38 जे- 2938) से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना तेज था कि सूमो के परखच्चे उड़ गए।