फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड चुनाव: सपा के 26 प्रत्याशियों का एलान, मुलायम धड़े ने जारी की सूची

Mon, 16 Jan 2017 12:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मुलायम ‌सिंह यादव के धड़े ने जारी की सूची - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता वाली समाजवादी पार्टी ने रविवार को 26 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। बसपा के बाद सपा दूसरा बड़ा दल ने जिसने उत्तराखंड में प्रत्याशी फाइनल किये हैं।
विज्ञापन


हालांकि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाले धड़े ने अभी तक उत्तराखंड में प्रत्याशी उतारने को लेकर स्थिति साफ नहीं की है। उत्तराखंड प्रभारी शिवपाल यादव की ओर से सूची जारी की है। महिलाओं सहित अल्पसंख्यकों को सपा ने तरजीह दी है। पार्टी ने शेष सीटों पर भी प्रत्याशी जल्द घोषित करने की बात कही है।

जनपद हरिद्वार में विधानसभा क्षेत्र भगवानपुर में प्रेमवती देवी, झबरेड़ा में बिमला रानी, ज्वालापुर में कविता रानी, हरिद्वार ग्रामीण में मुस्तफा, लक्सर में नरेंद्र गूजर, मंगलौर में  कुंवर दुर्गेश प्रताप सिंह, रुड़की में शेख अहमद जमा और कलियर में  मोहम्मद इरफार प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन


जनपद नैनीताल में हल्द्वानी से शोएब अहमद और रामनगर से फारुख खां प्रत्याशी हैं। ऊधमसिंह नगर जनपद में सितारगंज से योगेंद्र यादव, किच्छा से संजय सिंह, नानकमता से अनसूइया राणा और बाजपुर से मनीषा प्रत्याशी हैं। चमोली जनपद में बद्रीनाथ से गोपाल रावत और थराली से बीएल टम्टा प्रत्याशी घोषित हैं।

जनपद अल्मोडा में द्वाराहाट से बलराम कोहली, अल्मोड़ा में जसवंत सिंह अधिकारी, जागेश्वर से रमेश सनवाल और जनपद बागेश्वर में बागेश्वर से हरिराम शास्त्री और चंपावत की लोहाघाट सीट से  सुरेश सिंह बिष्ट प्रत्याशी रहेंगे। देहरादून जनपद के  चकराता विधानसभा से अर्जुन शर्मा, विकास नगसे केके गौतम, कैंट से डा आरके पाठक, धर्मपुर से  मौ इस्माइल और राजपुर से नरेश वैद्य प्रत्याशी रहेंगे। 
विज्ञापन

शिवपाल की सूची से सपा में ऊहापोह

मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में शिवपाल सिंह यादव के उत्तराखंड के 26 प्रत्याशियों की सूची जारी करने से पार्टी में ऊहापोह की स्थिति पैदा हो गई है। यह इंतजार किया जा रहा है कि अभी यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से भी सूची आती होगी। सपाई यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि वे किसकी सूची को मानेंगे। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसएन सचान इसी को फाइनल सूची बता रहे हैं।

डॉ. सचान का कहना है कि उन्होंने जब प्रत्याशियों के नामों की सूची सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को भेजी थी तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी इससे अवगत करा दिया गया था। अखिलेश की ओर से जारी होने वाली सूची को डॉ. सचान अभी वह काल्पनिक सवाल बता रहे हैं। पार्टी चिन्ह की बात पर उनका कहना है कि पार्टी जिस सिंबल से चुनाव लड़ेगी, उसी पर उत्तराखंड में भी चुनाव लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें