फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ट्रक खाई में गिरा, एक की मौत, दो घायल

Sat, 28 Jun 2025 01:15 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दिल्ली की आजादपुर मंडी में टमाटर की आपूर्ति कर हिमाचल प्रदेश के नेरवा लौट रहा एक ट्रक हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर कोलिया खड्ड के पास 60 मीटर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में नेरवा तहसील के जलाला निवासी इसराइल की मौत हो गई। दो अन्य ट्रक सवार घायल हो गए। दुर्घटना का कारण स्टेयरिंग लॉक होना बताया जा रहा है।

कालसी थाना पुलिस को बृहस्पतिवार रात को हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर पर कोलिया खड्ड के पास एक ट्रक के खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना पर कालसी थाना प्रभारी दीपक धारीवाल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उसके पहले ही स्थानीय ग्रामीणों ने मृतक और घायलों को खाई से बाहर निकाल लिया था।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक में तीन लोग सवार थे। हिमाचल प्रदेश के नेरवा तहसील क्षेत्र के ग्राम जलाला निवासी इसराइल (28) पुत्र मसर की मौके पर ही मौत हो गई थी। बताया कि हिमाचल प्रदेश के नेरवा निवासी असलम (32) पुत्र नूर अहमद और गुलाम (45) पुत्र मुर्तजा घायल हो गए थे। असलम ट्रक चला रहा था। बताया कि दोनों घायलों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल, विकासनगर भिजवाया गया। मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना दी गई। बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन




थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों ट्रक से दिल्ली की आजादपुर मंडी में टमाटर की आपूर्ति करने गए थे। रात को वापस लौट रहे थे। घायलों ने बताया कि ट्रक से अचानक तेज आवाज हुई और स्टेयरिंग लॉक हो गया। उसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें