फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच घोटाला : ईडी ने अफसरों के घरों से नकदी और दस्तावेज सीज किए

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIहरिद्वार में एक बिल्डर के घर से मिली नकदी, बरेली, सीतापुर और देहरादून में नहीं मिला कुछ
I

I
I
Iप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एनएच घोटाले में अफसरों, घोटाले से जुड़े बिल्डर व एक अधिवक्ता के घर से संयुक्त रूप से नकदी व दस्तावेज सीज किए हैं। सभी जगहों से मिली नकदी 20 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। यह नकदी हरिद्वार और मुरादाबाद से संयुक्त कार्रवाई में जब्त की गई है।
I
Iगौरतलब है कि ईडी ने बृहस्पतिवार को देहरादून, बरेली, सीतापुर, मुरादाबाद, काशीपुर आदि जगहों पर छापे मारे थे। इनमें पीसीएस अफसर डीपी सिंह, हरिद्वार का एक बिल्डर, काशीपुर के एक अधिवक्ता का घर शामिल है। इनमें पीसीएस सिंह के कुछ रिश्तेदारों के आवास भी शामिल हैं। ईडी के सूत्रों ने बताया कि इनमें बरेली, सीतापुर और देहरादून में ईडी को डीपी सिंह से संबंधित नकदी व दस्तावेज हासिल नहीं हुए हैं। जबकि, उनके रिश्तेदारों के यहां से नकदी बरामद हुई है। हरिद्वार के एक बिल्डर के घर से नकदी और दस्तावेज ईडी ने जब्त किए हैं। सभी जगहों से मिली नकदी 20 लाख रुपये के करीब बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iबता दें कि एनएच घोटाले में ईडी पीसीएस डीपी सिंह के खिलाफ सात अभियोजन शिकायतें न्यायालय में दर्ज करा चुकी है। मगर, इन शिकायतों में सिंह को क्लीन चिट मिल चुकी है। अब एकाएक इस तरह की कार्रवाई से एक बार फिर एनएच घोटाला चर्चाओं में आ गया है। आठ सालों बाद फिर से ईडी की कार्रवाई ने एक बार फिर मामले को जिंदा कर दिया है। इस प्रकरण में कई और अफसरों के घर भी कार्रवाई को ईडी भविष्य में अंजाम दे सकती है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें