फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri Garhwal: बनकोट के पास 400 मी.गहरी खाई में गिरा ट्रक, एसडीआरएफ ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

Wed, 02 Apr 2025 11:05 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

सार

टिहरी बनकोट गांव के पास एक ट्रक 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया। एसडीआरएफ टीम ने तीन घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
एसडीआरएफ ने घायलों को निकाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहरी जिले बनकोट के पास एक ट्रक गहरी खाई में गिरा गया। हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बुधवार सुबह जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी से सूचना मिली कि चंबा-कंडीसौर मार्ग पर एक ट्रक बनकोट गांव के पास गहरी खाई में गिर गया है, जिसमें तीन लोग सवार हैं। रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की सहायता मांगी गई।

विज्ञापन


पोस्ट कोटी कॉलोनी से अपर उपनिरीक्षक दीपक मेहता के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर रवाना हुई। ट्रक लगभग चार सौ मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। एसडीआरएफ और जिला पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन


स्ट्रेचर की मदद से घायलों को मुख्य मार्ग तक लाकर एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कोर्ट में उलझी भर्ती, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव, विभागीय सीधी भर्ती से भरेंगे प्रधानाचार्य के पद
विज्ञापन


घायल 
- विजय बिष्ट (20 ), पुत्र सुरेश सिंह, निवासी झड़ीपानी, चंबा, टिहरी।
-विनोद (30), निवासी वनचौरा।
-श्रीमती संतोष (34), पत्नी शिवम धानी, निवासी खड़की, सुनहरा, सरस्वती बिहार।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें