गंगोत्री हाईवे पर गुरुवार देर रात को चिन्यालीसौड़ बाईपास के पास दर्दनाक हादसा हो गया। ऑलवेद रोड निर्माण के दौरान एक मजदूर की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने आरोपी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, धरासू बैंड से लेकर चिन्यालीसौड़ बाईपास तक तेजी से ऑलवेदर रोड का काम चल रहा है। बीती रात निर्माण कार्य के दौरान मजदूर सुखदेव सिंह (35) पुत्र उपेंद्र सिंह निवासी विहार ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक के नीचे दबने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।