फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहसपुर: किताबें खरीदने पापा के साथ बाजार गई थी महविश, ट्रक की चपेट में आई, सिर पर चढ़ा पहिया

Fri, 17 Jan 2020 03:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सेलाकुई
विज्ञापन
हादसे के बाद सदमे में परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून में स्कूल से छुट्टी के बाद सहसपुर मुख्य बाजार में अपने पिता के साथ किताबें खरीदने गई 12 वर्षीय छात्रा को ट्रक ने कुचल दिया। इससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक घटनास्थल से कुछ दूरी पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतका महविश पुत्री अफजाल निवासी लक्ष्मीपुर थाना सहसपुर आरडी एकेडमी शंकरपुर में पांचवीं की छात्रा थी। शुक्रवार दोपहर को स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह स्कूल ड्रेस में ही अपने पिता के साथ किताबें खरीदने के लिए मुख्य बाजार चली गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिता किताबें खरीद रहे थे, जबकि वह सड़क किनारे खड़ी थी। इस दौरान सेलाकुई की ओर से एक तेज रफ्तार ट्रक ने छात्रा को अपने चपेट में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन गहरे सदमे में

ट्रक का पिछला टायर उसके सिर पर चढ़ गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डीएम के आदेश पर सीएचसी सहसपुर में पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंपा दिया गया है। मृतका दो भाई-बहनों में बड़ी थी।

उसकी मौत से पिता और मां के साथ ही अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें