फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ट्रक ने तोड़े बिजली के तार, बड़ा हादसा टला

Fri, 23 May 2025 02:02 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
निगम रोड पर उस समय अफरा-तफरी का वातावरण बन गया जब एक ट्रक से उलझकर कनेक्शन केबल का बंच टूटकर सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि केबल टूटने के दौरान आसपास कोई राहगीर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

निगम रोड पर बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे एक ट्रक से उलझकर उपभोक्ताओं की दुकानों व घरों में जा रहे कनेक्शन केबल का बड़ा बंच टूट गया। केबल टूट कर सड़क पर आ गिरे जिसके कारण क्षेत्र में भय का वातावरण बन गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने ऊर्जा निगम के स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों को दी।

सूचना पाकर निगम ने क्षेत्र की आपूर्ति को बंद करके केबल को रास्ते से हटा दिया। उन्होंने केबल को जोड़ने का कार्य भी शुरू कर दिया। व्यापारी सुनील शर्मा, प्रकाश भट्ट, अनुज सुमन, प्रवीण थापा, नीरज पुंडीर आदि ने बताया कि बाजार में लटके केबल आए दिन समस्या का कारण बनते हैं। केबल वाहनों में उलझकर टूट जाती है जिससे लोगों को करंट लगने का खतरा उत्पन्न हो जाता है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अवर अभियंता नीटू कुमार ने बताया कि फिलहाल केबल को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही सड़कों पर लटक रही केबल व अन्य विद्युत तारों की जांच करके उन्हें ठीक कराया जाएगा।

-

नगर के बाजार क्षेत्र में जगह-जगह विद्युत केबल लटकी हुई हैं। जिनसे प्रतिदिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ऊर्जा निगम को इस समस्या का तुरंत समाधान कराना चाहिए। - राज रावत, व्यापारी



-

इस प्रकार की दुर्घटना क्षेत्र में गंभीर स्थिति उत्पन्न कर सकती है। इसलिए विभाग को समय रहते केबल को ठीक करके समस्या का समाधान करना चाहिए। - सलीम अहमद, व्यापारी





पहले भी इस प्रकार की घटनाएं घट चुकी हैं लेकिन विभाग लापरवाह बना रहता है। लटकी-झूलती विद्युत तार व केबल को ठीक कराया जाना चाहिए। - नीरज पुंडीर, व्यापारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें