बर्नीगाड़-लाखामंडल मोटर मार्ग पर स्थित होटल देवभूमि के पास सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक यूटिलिटी सड़क किनारे 15 मीटर गहरी खाई में पलट गई। दुर्घटना में चालक व एक यात्री बाल-बाल बच गए।
बृहस्पतिवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे यूटिलिटी एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे लगभग 15 मीटर गहरी खाई में पलट गई। यूटिलिटी गहराई में स्थित एक खेत में रुक गई। दुर्घटना में लाखामंडल निवासी यूटिलिटी चालक सुनील और एक अन्य युवक दीपू बाल-बाल बच गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एकत्रित ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला। चकराता थाना प्रभारी चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि वाहन चालक ग्राम मनोग में कुछ सामान छोड़कर वापस अपने घर लौट रहा था। उन्होंने बताया कि दोनों को मामूली चोट आई थी।