फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: भद्रकाली के पास भयावह हादसा, ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, झोपड़ी में रह रही महिला पर गिरे डिवाइडर, दो मौतें

Fri, 29 May 2026 08:13 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

भद्रकाली के पास आज सुबह भयावह हादसा हो गया। ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : एसडीआरएफ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश भद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दर्दनाक हादसे में वाहन चालक एवं एक अन्य महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसा इतना भयावह था कि ट्रक सड़क से सीधे 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा और ट्रक के साथ सड़क पर लगे दो कंक्रीट के डिवाइडर सीधे सड़क के बांयी ओर झोपड़ी में रह रही महिला के ऊपर जा गिरे जिससे उस महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक की भी ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।

ये भी पढ़ें..Pithoragarh: लिपुलेख मार्ग से पहली जून से शुरू होगा भारत-चीन के बीच व्यापार, सीमित सामान से होगी शुरुआत
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ की टीम एवं स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम द्वारा डिवाइडर के नीचे दबी महिला को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वाहन चालक को टीम के पहुंचने से पहले ही अस्पताल पहुंचा दिया गया था।

मृतक

-चालक फारुख, निवासी बहादरपुर लक्सर हरिद्वार

-कौशल्या पत्नी श्री सुरेश, उम्र 42 वर्ष, निवासी बावाडी शिवपुरी

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें