फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ट्रक और कार हुई जबरदस्त टक्कर, दोनों चालक सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
निर्माणाधीन बल्लूपुर-पांवटा फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर धर्मावाला चौक के पास एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों पक्षों में आपस में समझौता होने के कारण सहसपुर कोतवाली पुलिस ने कानूनी कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन




कोतवाली प्रभारी सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि बुधवार को धर्मावाला चौक से कुछ आगे पांवटा की ओर एक कार और ट्रक की टक्कर की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। उन्होंने बताया कार हरिद्वार के रुड़की के गणेशपुर निवासी पीयूष चौधरी और ट्रक चमोली जिले के गैरसैंण के ग्राम मटकोट निवासी धीरज सिंह चला रहे थे। बाइक को बचाने के चक्कर में दोनों वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि वाहन चालकों को हल्की-फुल्की छोटे आईं थी। किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई। दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें