इधर, वैन में सवार कुछ लोग छिटककर सड़क पर आ गिरे, जबकि अन्य वैन में ही फंसकर रह गए। दोनों वाहनों के टकराने की आवाज काफी दूर तक सुनाई पड़ी। मौके पर पहुंचे सुंदरनगर के ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायलों को खटीमा के नागरिक अस्पताल भिजवाया।
हादसे की सूचना मिलते ही खटीमा सीओ कमला बिष्ट, कोतवाल कुंवर सिंह रावत, एसएसआई जगदीश ढकरियाल सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान घायलों के पहुंचने से पहले ही अस्पताल पहुंच चुके थे। घायलों के अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने एक बच्ची समेत चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
इनकी गई जान
1- परविंदर उर्फ सोनू (21) पुत्र श्रीराम (वैन चालक) निवासी सुनारखेड़ा गांव, रामपुर।
2- रेखा (25) पुत्री चरनलाल।
3- सीमा (28) पत्नी मुकेश।
4- अनुष्का (1) पुत्री मुकेश
5- मुकेश (35) पुत्र चरनलाल। (इलाज के दौरान दम तोड़ा)
यह हुए घायल
- चरनलाल (50) निवासी सुनारखेड़ा, रामपुर। (रेफर)
- विनीता (13) पुत्री चरनलाल। (रेफर)
- रितेश (2) निवासी गुजरेला रामपुर। (रेफर)
- अरविंद (6) निवासी गुजरेला। (रेफर)
- गीता (18) मुकेश की साली। (रेफर)
- प्रमोद (22) पुत्र छेदालाल निवासी गोटिया चौराहा राज डांडिया रामपुर। (खटीमा में भर्ती)