फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागिया गांव में सड़क नहीं होने से परेशानी

विज्ञापन
बागिया गांव को सड़क से जोड़ने के लिए मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर के दुर्गम गांव बागिया (कुल्हा) को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग पर स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि गांव में करीब 300 की आबादी निवास करती है, लेकिन आजादी के 72 साल बाद भी गांव सड़क सुविधा से महरूम है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को गांव तक पहुंचने के लिए पांच किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ती है। कई बार बीमार लोगों को सही समय पर उपचार नहीं मिल पाता। इससे उनकी जान पर बन आती है। गांव प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के लिए जरूरी सभी मानकों को पूरा करता है बाजवूद संबंधित विभाग गांव तक सड़क सुविधा से नहीं जोड़ रहा है। उनका गांव विकास की दौड़ में खासा पिछड़ा हुआ है। शिकायत के बाद भी संबंधित विभाग उनकी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों को फसलों को मंडियों तक पहुंचाने के लिए ढुलान के रूप में अधिक रकम चुकानी पड़ती है। कहा यदि विभाग शीघ्र ही उनकी समस्या का समाधान नहीं करता तो उन्हें आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।
ज्ञापन में सोहन लाल शर्मा, बालक राम शर्मा, रमेश चंद शर्मा, श्यामलाल शर्मा, विनोद शर्मा, राकेश शर्मा, रविदत्त, संतोष शर्मा, मोतीराम, निकेश शर्मा, आशाराम, मंगतराम, शोभा राम, जगत राम, गुणानंद, भोपाराम, सुपाराम, लायक राम, छाजू राम, केसरी चंद, सुंदर लाल, माधोराम के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें