फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: त्रिवेणी घाट लाउडस्पीकर से अलर्ट, देवप्रयाग में अलकनंदा उफान पर, गंगा चेतावनी के निशान तक पहुंची

Sat, 23 Aug 2025 02:01 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर)/ ऋषिकेश

सार

उत्तराखंड में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। बारिश के चलते नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया, जिस कारण लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
देवप्रयाग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार बारिश से देवप्रयाग में अलकनंदा उफान पर आ गई। गंगा का जल स्तर भी यहां चेतावनी के निशान तक पहुंच गया। वहीं अलकनंदा टोडेश्वर टापू पार गई। शनिवार को यहां अलकनंदा का जल स्तर तेजी से बढ़ गया।

विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के सूत्रों के अनुसार अलकनंदा बीती रात 460 मीटर पर बह रही थी। शनिवार  सुबह में इसका जल स्तर चेतावनी के निशान 463 मीटर तक पहुँच गया। इसके चलते गंगा भी यहां चेतावनी के निशान पर बह रही है। तेजी से बढे़ जल स्तर से यहां मुख्य संगम घाट, रामकुंड,फुलाडी  घाट पूरी तरह डूब गए।



ये भी पढे़ं...Chamoli Cloudburst: मलबे में दफन बाजार, पलभर में उजड़ गए थराली में घर...फिर बरपा उत्तराखंड में प्रकृति का कहर
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अलकनंदा के तेज प्रवाह ने भागीरथी को रोक दिया जिससे इसका जल स्तर भी बढ़ गया। अलकनंदा, भागीरथी व गंगा के स्नान घाटों के डूबने के बाद भ तीर्थ यात्रियों और स्थानीय लोग नदी के बढ़ते जल स्तर के बीच शनि अमावस्या पर तर्पण का कार्य कर रहे है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें