फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुलायम क्या जाने क्या होती है पीड़ा और लज्जा'

Fri, 11 Apr 2014 10:34 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बलात्कारियों को फांसी नहीं दिए जाने के मुलायम सिंह के बयान पर कहा कि ऐसे नेता जनतंत्र के लिए खतरा है, इस जघन्य वक्तव्य के लिए मुलायम माफी मांगे।
विज्ञापन


कहा कि जिसे दर्द होता है उसे ही अहसास भी होता है। मुलायम सिंह को क्या पता कि पीड़ा और लज्जा क्या होती है।

ऐसे नेता समाज को विघटित ही नहीं करते बल्कि अपराध को बढ़ावा देने का काम करते है। जो नेता अपनी जुबान को संयमित नहीं कर सकता उसे समाज की इज्जत आबरू का मोल क्या पता होगा।
विज्ञापन

पत्नी और पुत्र मोह में फंसी है कांग्रेस

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस में कोई पत्नी के मोह में अंधा हो गया तो किसी ने पुत्र को प्रत्याशी बनवाया।

भाजपा महानगर कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि देश और राज्य कांग्रेस के लिए बाद में है, पहले अपना परिवार है।

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी पत्नी को हरिद्वार से टिकट दिलाया तो पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने अपने बेटे को टिहरी से प्रत्याशी बनवाया।

जनतंत्र को दरकिनार कर परिवारवार को बढ़ावा देने वाली कांग्रेस का पतन इस चुनाव में तय है। सैनिकों की भूमि पौड़ी में जीएस नेगी का टिकट काटा और हरक को टिकट देकर पूर्व सैनिकों का अपमान कर डाला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें