फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कुचलकर रख देंगे नक्सलवाद : त्रिवेंद्र

Tue, 21 Mar 2017 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
प्रदेश के कुछ इलाकों में तेजी से बढ़ती नक्सली गतिविधियों को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गंभीरता से लिया है। मंगलवार को विधानसभा स्थित सीएम कार्यालय में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि नक्सलवाद को कुचलकर रख दें।
विज्ञापन


जिन राजस्व क्षेत्रों में पुलिस की उपलब्धता नहीं है, वहां नक्सलियों को खत्म करने के लिए थाने और चौकी बनाने के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड में पनप चुके ड्रग्स और भू-माफिया के खिलाफ भी अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने फील्ड पुलिसिंग को और अधिक सक्रिय करने के निर्देश दिए। ड्रग्स व भू-माफिया पर शिकंजा कसे जाने के लिए अगर कानून में सुधार किए जाने की जरूरत हो तो इसका प्रस्ताव भी तैयार करने को कहा। मुखबिर तंत्र को मजबूत करने के अतिरिक्त ड्रग्स माफिया की जानकारी देने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने की जरूरत पर भी उन्होंने बल दिया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश को जमीन संबंधी धोखाधड़ी के मामलों पर नियंत्रण के लिए अधिकारियों की समिति बनाकर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। सीएम ने कानून-व्यवस्था के लिहाज से शिथिल अधिकारियों को चिन्हित करने को कहा। उन्होंने पुलिस विभाग को सुधार के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने को भी कहा। बैठक में डीजीपी एमए गणपति, डीजी अनिल रतूड़ी, एडीजी राम सिंह मीणा, अशोक कुमार सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें