नेलांग से लौटकर मुख्यमंत्री 12वीं वाहिनी आईटीबीपी के मुख्यालय मातली पहुंचे। यहां उन्होंने हिमवीरों और उनके परिजनों के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से मुलाकात की।
इस मौके पर सीएम ने कहा कि ऑल वेदर रोड आदि विकास योजनाओं को देखते हुए ईको सेंसिटिव जोन की बंदिशों में ढील के प्रयास किए जा रहे हैं। भारत-चीन सीमा से विस्थापित नेलांग एवं जाढ़ूंग गांव के ग्रामीणों के मुआवजा का मामला भी जल्द निस्तारित किया जाएगा।
इस मौके पर डीएम ने उत्तरकाशी पर आधारित फोटो कैलेंडर का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, गंगोत्री विधायक गोपाल रावत, पालिकाध्यक्ष जयेंद्री राणा, डीएम डा. आशीष चौहान आदि मौजूद रहे।