फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM ने भारत-चीन सीमा पर फहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारों से गूंज उठी घाटी

Sun, 28 Jan 2018 12:29 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भारत-चीन सीमा स्थित नेलांग चौकी पहुंचकर तिरंगा फहराया। उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा में सेना एवं आईटीबीपी के हिमवीरों के योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भारत-चीन सीमा भारत माता की जय के नारों से गूंज उठी।

विज्ञापन


सीएम रावत शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे नेलांग पहुंचे। यहां आईटीबीपी के अधिकारियों एवं हिमवीरों के बीच मुख्यमंत्री ने झंडारोहण किया। इस दौरान आईटीबीपी के अधिकारियों ने उन्हें भारत-चीन की सीमावर्ती चौकियों और दर्रों के बारे में जानकारी दी। सीएम रावत ने विषम परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा करने के लिए सेना एवं आईटीबीपी के हिमवीरों की सराहना की।

यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, सचिव नितेश झा, आईटीबीपी के महानिदेशक एचएस गौराया, धर्मपाल सिंह रावत, एडीएम पीएल शाह, एसडीएम देवेंद्र नेगी, सीओ जीएल कोहली आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

nelong valley
नेलांग से लौटकर मुख्यमंत्री 12वीं वाहिनी आईटीबीपी के मुख्यालय मातली पहुंचे। यहां उन्होंने हिमवीरों और उनके परिजनों के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से मुलाकात की।

इस मौके पर सीएम ने कहा कि ऑल वेदर रोड आदि विकास योजनाओं को देखते हुए ईको सेंसिटिव जोन की बंदिशों में ढील के प्रयास किए जा रहे हैं। भारत-चीन सीमा से विस्थापित नेलांग एवं जाढ़ूंग गांव के ग्रामीणों के मुआवजा का मामला भी जल्द निस्तारित किया जाएगा।

इस मौके पर डीएम ने उत्तरकाशी पर आधारित फोटो कैलेंडर का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, गंगोत्री विधायक गोपाल रावत, पालिकाध्यक्ष जयेंद्री राणा, डीएम डा. आशीष चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें