उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक बुधवार को 11 बजे आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बुलाई गई इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी।
इसमें एक अक्तूबर से खनन के लिए ई-टेंडरिंग व्यवस्था आरंभ किए जाने, पांच निगमों में सातवें वेतन आयोग का लाभ देने, राज्य खाद्य योजना एवं अंत्योदय की चीनी पर सब्सिडी सीधे खाते में भेजने समेत तमाम अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।