फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'महज घोषणावीर हैं सीएम बहुगुणा'

Tue, 08 Oct 2013 06:49 PM IST
अमर उजाला, श्रीनगर/रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोकसभा चुनाव में पांचों सीटें जीतने का दावा किया है। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार को हर मोर्चे पर नाकाम बताते हुए कहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा महज घोषणावीर हैं।
विज्ञापन


सुबह के आदेश शाम तक वापस
राष्ट्रीय सचिव रावत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि केंद्र सरकार आर्थिक और सामरिक हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है। नरेंद्र मोदी युवाओं की पहली पसंद हैं। रावत ने राज्य सरकार को हाथों लेते हुए सीएम बहुगुणा पर आरोप लगाया कि राज्य सरकार निर्णय लेने में अक्षम है।

सुबह के आदेश शाम तक वापस ले लिए जाते हैं और हमेशा असमंजस की स्थिति बनी रहती है। इस मौके पर पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट, नगर अध्यक्ष जितेंद्र रावत, राकेश ध्यानी, अतर सिंह असवाल, जयबल्लभ पंत, प्रदीप मल्ल, अनूप बहुगुणा, अनीता बुड़ाकोटी, शशि कोठारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
वहीं कार्यकर्ताओं ने एसएसबी एकेडमी को शिफ्ट करने का विरोध किया है। राष्ट्रीय सचिव के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। दूसरी ओर, रुद्रप्रयाग में भाजपा राष्ट्रीय सचिव त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यात्रा को सुगम बनाने की आवश्यकता है।

आपदा पीड़ितों को क्षति के आकलन के आधार पर मुआवजा मिलना चाहिए। बैठक के अंत में पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हरगोविंद गैरोला के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, पालिकाध्यक्ष राकेश नौटियाल, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के अध्यक्ष अशोक खत्री, आशा नौटियाल, जिला महामंत्री देव प्रकाश सेमवाल, शकुंतला जगवाण उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें