फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा छात्र हत्याकांड: पुलिस ने नॉर्थ ईस्ट के छात्रों की तैयार की सूची, किया जाएगा संवाद, ऑनलाइन होगी बैठक

Wed, 31 Dec 2025 03:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)

सार

एंजेल हत्याकांड के बाद जिले के अलग-अलग कॉलेजों और पीजी संचालकों से नॉर्थ ईस्ट के छात्रों की जानकारी मांगी गई है। उनकी सूची तैयार की गई है।
विज्ञापन
एंजेल चकमा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पढ़ने के लिए देहरादून आए त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की मौत होने के मामले में दून पुलिस और सख्त कदम उठा रही है। पुलिस ने जिले में पढ़ रहे पूर्वोत्तर के सभी छात्रों की सूची तैयार की है। पुलिस इनके साथ ऑनलाइन बैठक कर सुरक्षा का भरोसा दिलाएगी।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जिले के अलग-अलग कॉलेजों और पीजी संचालकों से नॉर्थ ईस्ट के छात्रों की जानकारी मांगी गई है। उनकी सूची तैयार की गई है। अभी तक जिले में करीब 2500 नॉर्थ ईस्ट के छात्रों के होने की बात सामने आई है।

उनके मन में किसी भी तरह के डर का भाव पैदा न हो इसके संवाद स्थापित किया जाएगा। उनके साथ एक ऑनलाइन बैठक का भी आयोजन किया जा रहा है। दून पुलिस एक-एक छात्र की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन


एंजेल चकमा हत्याकांड: फरार मुख्य आरोपी के नेपाल भागने की आशंका, एक लाख का इनाम घोषित, एसआईटी गठित

Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी सूरज की मां बोलीं वे खुद मणिपुर मूल की हैं
एंजेल हत्याकांड के एक आरोपी सूरज की मां ने अपना बयान जारी किया है। कहा कि उनके बेटे ने किसी भी तरह की नस्लभेदी टिप्पणी नहीं की है। वे खुद नॉर्थ ईस्ट के मणिपुर की रहने वाली हैं। वे गत 10 वर्षों से देहरादून के सेलाकुई में रह रही हैं। उनका बेटा सूरज भी एक वर्ष पहले देहरादून आया है। वह यहां पर रेस्ट्रोरेंट चलाता है। झगड़े का कारण कुछ और है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें