फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट से तीन तलाक की जंग जीतने वालीं सायरा बानो को मिलेगा प्रमोद महाजन स्मृति सम्मान

Thu, 26 Oct 2017 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन तलाक के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से जंग जीतने वाली सायरा बानो को 29 अक्तूबर को पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित समारोह में स्व. प्रमोद महाजन स्मृति सम्मान से नवाजा जाएगा। सायरा के अलावा सिने अभिनेता अनुपम खेर को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


आरटीएस हेमपुर डिपो में कार्यरत सायरा के पिता मोहम्मद इकबाल ने बताया कि भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की स्मृति में प्रख्यात समाजसेविका मेधा विश्राम कुलकर्णी की ओर से 29 अक्तूबर को एक समारोह का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

इसमें सिने अभिनेता फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के अध्यक्ष अनुपम खेर और तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाली सायरा बानो को पुरस्कृत किया जाएगा।

महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश बापट की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर और पूनम महाजन पुरस्कार प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि 19 से 21 जनवरी को पुणे में होने वाली भारतीय छात्र संसद के सेमीनार में व्याख्यान देने के लिए भी सायरा को आमंत्रित किया गया है।

इस कार्यक्रम में नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन, शशि थरूर समेत कई दिग्गज हस्तियां भी मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें