संस्कार भारती की ओर से डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे ।
संस्कार भारती करनपुर इकाई की ओर से आयोजित नटराज पूजन ‘एक शाम राष्ट्र के नाम’ कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में कवियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाएं सुनाक र शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शहीद के परिजनों व सैन्य अफसरों को सम्मानित किया गया।
बुधवार को करनपुर स्थित डीएवी पीजी कॉलेज में समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना ने किया। समारोह में पधारे कवि डॉ. राम विनय सिंह, डोडी डबराल, अंबर खरबंदा, रोशन लाल हरियाणवी ने अपनी कविता से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर शहीद प्रेम बहादुर, शहीद अनूप थापा के परिजनों व सैन्य अफसर ब्रिगेडियर भारत भूषण शर्मा, ब्रिगेडियर पीपी एस, ब्रिगेडियर बीएम सिसौदिया, कर्नल राकेश राणा को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के प्रांतीय संगठन मंत्री रोशनलाल अग्रवाल प्रांतीय अध्यक्ष एकके माथुर, योगेश अग्रवाल, जितेंद्र शर्मा, वीना अग्रवाल, शोभा पाराशर, शिखा गोयल आदि मौजूद रहे।