फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जयंती पर पूर्व पीएम को प्रदेशभर में दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
-देवभूमिवासी, राज्य निर्माण के लिए सदैव अटल जी के प्रति कृतज्ञ रहेंगे : भट्ट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। भाजपा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 101वीं जयंती पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से याद किया। पार्टी मुख्यालय से लेकर विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं ने उनके कृत्यों को याद कर श्रद्धांजलि दी।

अपने संदेश में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि अटल जी के दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को विकास और सुशासन में नई दिशा दी है। उनका मूल्यों और आदर्शों पर आधारित संपूर्ण जीवन हम कार्यकर्ताओं के लिए अनमोल है। राष्ट्र के लिए उनके अनूठे कर्तव्य, गरीब कल्याण के सतत प्रयास और अद्वितीय संगठन सहयोग सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उत्तराखंड का जनमानस हमेशा उनका कृतज्ञ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम पार्टी मुख्यालय में भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर वक्ताओं ने उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में टिहरी सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, पूर्व प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने वाजपेयी के जीवन चरित्र पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, दायित्वधारी विनय रूहेला, सुभाष बड़थ्वाल, भगवत मकवाना, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, कमलेश रमन समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें