फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ऑपरेशन सिंदूर के बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
Iमहासभा ने बलिदानी वीरों की आत्मा की शांति के लिए किया पाठ
विज्ञापन

I
I
I
Iअखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से रविवार को घंटाघर स्थित पंचायती मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ऑपरेशन सिंदूर के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
I
I
I
Iबलिदानी वीरों की आत्मा की शांति के लिए पाठ किया गया। मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि बलिदानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश का मान बढ़ाया है। पूरा देश सेना के साथ है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने कहा कि वीर सैनिकों ने लोगों की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। देश की रक्षा के लिए ब्राह्मण समुदाय हर समय तैयार है। कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा वीर सपूत सदैव अमर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iप्रदेश महासचिव पंडित उमाशंकर तीर्थ पुरोहित ने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि उनके बलिदान को व्यर्थ न जाने दें। इस दौरान पंडित संजय खंडूड़ी, दीपक ध्यानी, पंडित शशिकांत बल्लभ पंत, सुयश कुकरेती, सुनील अग्रवाल, आशीष तिवारी, अनीता तिवारी, बीडी रतूड़ी आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें