फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: ट्रेंडिग है..सिलिंडर के तनाव को हवा में उड़ा रहे रील-मीम्स, देशी जुगाड़ों के वीडियो खूब वायरल

Tue, 17 Mar 2026 02:53 PM IST
Renu Saklani वत्सल गुप्ता, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

एलपीजी गैस संकट के बीच विकल्प के रूप में कई जुगाड़ों के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर सिलिंडर रील्स नाम से हैशटैग भी इस समय चर्चित है।
विज्ञापन
गैस सिलिंडर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैस आपूर्ति बाधित होने पर एजेंसियों पर लोगों की भीड़ और टेंशन भले हो लेकिन सोशल मीडिया पर इससे ठहाकों का भी दौर शुरू हो गया है। आपूर्ति बाधित होने से सिलिंडर से निकले कंटेंट से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की रील और मीम्स का ट्रेंड है। सिलिंडर की टेंशन के बीच रील और मीम्स खूब वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन


रसोई गैस की किल्लत के चलते एजेंसियों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसी स्थिति में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसरों को भी कंटेट मिला है, जिसे खूब भुनाया जा रहा है। इस कंटेंट में देशी जुगाड़ का तड़का लगाकर रील-मीम्स बनाने का ट्रेंड इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गैस के विकल्प के रूप में कई जुगाड़ों के वीडियो खूब चर्चित है। इन रील्स पर बड़ी संख्या में कमेंट भी आ रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों में ही सिलिंडर पर रील बनाने शुरू किए गए। सिलिंडर से जोड़कर कई तरह के अन्य तरीकों को शामिल कर रील बनाई जा रही है। लोग भी इस तरह की रील और मीम्स को पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सिलिंडर रील्स नाम से हैशटैग भी इस समय चर्चित है।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Snowfall:  चकराता की ऊंची चोटियों पर सात साल बाद मार्च में गिरी बर्फ, सीजन की तीसरी बर्फबारी से बढ़ी ठंड
विज्ञापन


सिलिंडर से शान... इस तरह की रील का भी ट्रेंड 
जब से गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है तब से सोशल मीडिया पर भी इसकी रील खूब वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग सिलिंडर से शान-शौकत दिखाते हुए भी रील बना रहे हैं। कोई ढोल-नगाड़ों के साथ सिलिंडर लाने की रील बना रहा हैं तो कोई सिलिंडर होने पर गर्व महसूस करते हुए रील बना रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें