फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी बीमारी के इलाज का रास्ता इस कुंडली में है...

Wed, 08 Jan 2014 09:13 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सकीय सेवाओं और डॉक्टरों की काबिलियत से यकीन उठने की यह बात भले न हो लेकिन देहरादूनवासी अपने मर्ज और इलाज पर राय-मशविरा करने के लिए इन दिनों मेडिकल एस्ट्रोलॉजर्स के यहां भी दस्तक देने लगे हैं।
विज्ञापन


कुंडली में डॉक्टर का खांचा
मेडिकल एस्ट्रोलॉजर मरीज के सवाल पूछने के समय और उस दिन की तारीख के आधार पर इंस्टेंट कुंडली तैयार करता है। इसे प्रश्न कुंडली कहा जाता है। इस कुंडली में डॉक्टर का खांचा अलग से बनाया जाता है।

पढ़ें, बच्ची को कपड़े बदलते देख 'बाप' ने पार की सारी हदें...

मरीज के सवालों के जवाब फिर इस प्रश्न कुंडली से ही दिए जाते हैं। इस कुंडली से भविष्य में होने वाले रोगों और स्वास्थ्य को लेकर बरती जाने वाली लापरवाही को लेकर आगाह भी किया जाता है।
विज्ञापन


कुछ ऐसे आ रहे मामले
पराशर ज्योतिष सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. पीपीएस राणा ने बताया कि कुछ समय पहले सहस्त्रधारा निवासी एक महिला उनके पास आई। उसके बेटे की हालत नाजुक थी।

पढ़ें, 'आप' के हुए पांडे जी

प्रश्न कुंडली के अनुसार महिला के बेटे के लिए नौ दिनों का समय कष्टदायक था। उसी के अनुसार महिला को राय दी गई।

पढ़ें, बुलंदियों के फलक पर छाई हैं ये बेटियां

पंद्रह दिनों पहले ही करनपुर के एक व्यक्ति की तबियत बिगड़ी, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके रिश्तेदारों ने फोन पर प्रश्न कुंडली बना जवाब मांगे थे।
विज्ञापन


पढ़ें, केदारनाथ में टूटी सालों से चल रही 'परंपरा'

सभी बीमारियों का निदान दान के माध्यम से ही कराया जाता है। जिस ग्रह की वजह से स्थिति बिगड़ती है, उसी ग्रह का दान कराया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें