नए साल से मरीजों का इलाज का महंगा हो जाएगा। ओपीडी का पर्चे के लिए 17 रुपये के बजाए एक जनवरी से 19 रुपये देने होंगे। अन्य सुविधाओं के लिए भी दस प्रतिशत अधिक देना होगा।
एक्सरे 124 रुपये से बढ़कर 136 रुपये हो जाएगा। अल्ट्रासाउंड 354 रुपये से बढ़कर 389 रुपये हो जाएगा। शासनादेश के अनुसार उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में इलाज की सुविधाएं 10 प्रतिशत महंगी हो जाएगी।
शासनादेश के अनुसार कच्चा प्लास्टर करने के लिए अब 177 रुपये के बजाए 194 रुपये देने होंगे। पक्का प्लास्टर 531 रुपये के बजाय 584 रुपये में होगा। ईसीजी 177 रुपये के बजाए जनवरी से 194 रुपये देने होंगे।