फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: पहाड़ का सफर अब होगा सुखद, अगले हफ्ते आएंगी 130 रोडवेज बसें

Tue, 08 Oct 2024 04:05 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

निगम के महाप्रबंधक तकनीकी अनिल सिंह गर्ब्याल की ओर से टाटा कंपनी को भेजे पत्र में कहा कि चूंकि पहली बार उत्तराखंड रोडवेज इन बसों का संचालन करेगा, इसलिए इन बीएस-6 मॉडल की बसों से संबंधित तकनीकी प्रशिक्षण की जरूरत है।
विज्ञापन
बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में पर्वतीय मार्गों पर रोडवेज बस से सफर सुखद होने वाला है। परिवहन निगम को टाटा कंपनी से 130 रोडवेज बसें 15 अक्तूबर तक मिलने वाली हैं। इसके लिए निगम ने अब टाटा कंपनी के अधिकारियों को अपने तकनीकी कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए पत्र भेजा है।

विज्ञापन


परिवहन निगम के अल्मोड़ा, भवाली, रानीखेत, बागेश्वर, काठगोदाम, हल्द्वानी, रामनगर, लोहाघाट, पिथौरागढ़, पर्वतीय डिपो, ऋषिकेश, श्रीनगर और कोटद्वार डिपो को ये नई बसें मिलेंगी। निगम के महाप्रबंधक तकनीकी अनिल सिंह गर्ब्याल की ओर से टाटा कंपनी को भेजे पत्र में कहा कि चूंकि पहली बार उत्तराखंड रोडवेज इन बसों का संचालन करेगा, इसलिए इन बीएस-6 मॉडल की बसों से संबंधित तकनीकी प्रशिक्षण की जरूरत है। उन्होंने सभी डिपो के सहायक महाप्रबंधकों के नंबर कंपनी से साझा करते हुए मांग की कि जल्द डिपो के तकनीकी कार्मिकों व चालकों को प्रशिक्षण दिया जाए।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नियुक्तिपत्र न मिलने से प्रदेश की बहुएं नाराज, जानिए क्या बोलीं

कहा, सॉफ्टवेयर से संबंधित जानकारी भी दी जाए, ताकि उस हिसाब से बसों का संचालन आसानी से किया जा सके। बता दें कि बसों की यह खरीद लंबे समय से लटकी हुई थीं।  अब ये बसें एसीजीएल गोवा में तैयार हुई हैं, जिनकी जांच के लिए निगम की एक विशेषज्ञ टीम इन दिनों गोवा गई हुई है। चूंकि, पिछली बस खरीद में खामियां आईं थीं, इसलिए इस बार बस लाने से पहले कंपनी में ही जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें