फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगमकर्मियों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
उत्तराखंड रोडवेज इम्पलाइज यूनियन के संस्‍थापक स्व. रवि पचौरी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आईएस?
विज्ञापन
उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के संस्थापक रवि पचौरी की पहली पुण्यतिथि पर यूनियन पदाधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से आईएसबीटी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 30 कर्मचारियों ने रक्तदान किया। यूनियन संस्थापक के योगदान को याद करते हुए संगठन पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

यूनियन अध्यक्ष रविंद्र सिंह भगत ने कहा कि रवि पचौरी जीवन पर्यंत कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ते रहे। उत्तराखंड परिवहन निगम के गठन को लेकर उन्होंने सात दिन तक भूख हड़ताल की थी। तत्कालीन परिवहन मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई थी। प्रदेश महामंत्री रवि नंदन कुमार ने कहा कि उन्होंने उत्तराखंड परिवहन निगम में वर्ष 2013 में मृतक आश्रितों को परिवहन निगम में समायोजित करने, संविदा कर्मचारियों को नियमित कराने, परिवहन निगम में बोनस की व्यवस्था बहाल कराने, कर्मचारियों को एसीपी का लाभ दिलाने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर उनका निराकरण कराया।
रक्तदान शिविर में अशोक वर्मा, राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव सूर्यप्रकाश राणाकोटी, एपी अमोली, सुभाष राठी, विपिन कुमार, ऋषिपाल, जगदीश बहुगुणा, हरि सिंह, सुधीर शर्मा, रमेश कुमार, इंद्रपाल सिंह, अजय कुमार, धर्मवीर तनेजा, राजेंद्र कुमार, मेहर सिंह, राजवीर सिंह, मोहन सिंह रावत, अमित कुमार, जनेश्वर कुमार, अमरपाल, योगेंद्रपाल, नीरज शर्मा, मनोज अग्रवाल, दीपचंद खत्री समेत कई कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें