फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अब खाली जमीनों को लीज पर देगा परिवहन निगम, करोड़ों की संपत्ति का हुआ चिह्नीकरण

Sun, 11 Dec 2022 11:08 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड परिवहन निगम की प्रदेश में करोड़ों रुपये की संपत्तियां हैं। लंबे समय से इनका सर्वे न होने की वजह से इनके असल उपयोग का पता नहीं चल पा रहा था। द्रोण होटल के निकट स्थित जमीन को 90 साल की लीज पर देने के लिए टेंडर निकाला गया है।
विज्ञापन
land - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाली पड़ी जमीनों को अब किराए पर देकर परिवहन निगम कमाई बढ़ाएगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है। निगम का अनुमान है कि इससे सालाना कई करोड़ रुपये का राजस्व बढ़ जाएगा। परिवहन निगम प्रबंधन ने देहरादून में द्रोण होटल के निकट स्थित पुराने बस अड्डे की जमीन को लीज पर देने के लिए टेंडर जारी कर दिया है।

विज्ञापन


यह लीज 90 साल की होगी। इस भूमि पर लीजधारक कोई भी कॉमर्शियल बिजनेस बिल्डिंग, ग्रुप हाउसिंग, होम स्टे, पेट्रोल पंप, रिटेल बिल्डिंग, इंस्टीट्यूट, एजुकेशनल बिल्डिंग आदि चला सकता है। परिवहन निगम प्रबंधन के मुताबिक, यह लीज सशर्त 90 साल की होगी, जिसमें शर्तों का अनुपालन न करने पर लीज निरस्त भी हो सकती है। हालांकि इससे पहले भी एक बार इस भूमि को लीज पर देने की प्रक्रिया चली थी जो कि धरातल पर नहीं उतर पाई थी।

उधर, हरिद्वार में परिवहन निगम का बस अड्डा तैयार हो रहा है। इसके एक फ्लोर को भी परिवहन निगम किराए पर देने जा रहा है। सिडकुल की मदद से यहां सभी कॉमर्शियल एक्टिविटीज हो सकती हैं। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी जहां परिवहन निगम की जमीनों का कोई इस्तेमाल नहीं हो रहा है, उन्हें कॉमर्शियल इस्तेमाल में लाया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  सरकार की पीआरडी जवानों को बड़ी सौगात, 30 प्रतिशत होंगी महिलाएं, मंत्री रेखा आर्य ने की घोषणा
विज्ञापन


करोड़ों की संपत्ति का हुआ है चिह्नीकरण
उत्तराखंड परिवहन निगम की प्रदेश में करोड़ों रुपये की संपत्तियां हैं। लंबे समय से इनका सर्वे न होने की वजह से इनके असल उपयोग का पता नहीं चल पा रहा था। पिछले दिनों परिवहन मंत्री चंदन रामदास के निर्देशों पर निगम ने सभी संपत्तियों का सर्वेक्षण कराया था। इसके बाद से इन संपत्तियों के सही इस्तेमाल की राह तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें