ट्रांसजेंडर सम्मान के साथ जीना चाहता था, लेकिन पड़ोसियों को यह बात रास नहीं आई। पढ़िए क्या किया...
पड़ोसियों के उत्पीड़न से परेशान रायपुर निवासी एक ट्रांसजेंडर को कोरोनेशन अस्पताल सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराएगा। अस्पताल के डॉक्टर उसकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का मुफ्त परामर्श करेंगे और उसकी आगे की पढ़ाई भी कराएंगे।
अस्पताल के सीनियर फिजिशियन एमडी मेडिसिन डॉ. एनएस बिष्ट ने बताया कि अजय नाम के एक ट्रांसजेंडर का रायपुर में अपना मकान है। वह 10वीं पास है और आगे पढ़ना चाहता है।