फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में हो सकते हैं और तबादले, अपर निदेशक गढ़वाल और कुमाऊं सहित कई अन्य अफसर बदले जाएंगे  

Tue, 29 Mar 2022 05:29 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अफसरों के तबादलों के लिए शासन स्तर पर सूची तैयार कर ली गई है। इसमें एससीईआरटी के एक अधिकारी को चंपावत का प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी बनाया जा सकता है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में धामी सरकार की वापसी के बाद आरके कुंवर को फिर से माध्यमिक शिक्षा का निदेशक बना दिया गया है। निदेशक के बाद विभाग में अब 24 अन्य अफसर बदले जाने की तैयारी है। शासन में इन अफसरों के तबादलों की सूची तैयार है। शिक्षा विभाग में पिछले साल बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के निदेशक के पद पर कार्यरत आरके कुंवर से दोनों निदेशकों का पद हटाकर उन्हें एससीईआरटी निदेशक बना दिया गया था।

विज्ञापन


जबकि प्रभारी अपर निदेशक रामकृष्ण उनियाल बेसिक शिक्षा के निदेशक बनाए गए, लेकिन इस साल रामकृष्ण उनियाल को जहां प्रभारी बेसिक शिक्षा निदेशक के पद से हटाया गया । वहीं अब आरके कुंवर की माध्यमिक शिक्षा के निदेशक के पद पर वापसी हुई है। शिक्षा विभाग में निदेशक के पद पर हुए इस बदलाव के बाद कई अन्य अफसरों को इधर से उधर करने की तैयारी है।

एसपी खाली को मिल सकती है अपर शिक्षा निदेशक बेसिक की जिम्मेदारी
अगले कुछ दिनों के भीतर विभाग में गढ़वाल मंडल और कुमाऊं के अपर निदेशक माध्यमिक के साथ ही कई जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी बदले जा सकते हैं। इन अफसरों के तबादलों के लिए शासन स्तर पर सूची तैयार कर ली गई है। इसमें एससीईआरटी के एक अधिकारी को चंपावत का प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


ये बी पढ़ें...नरेंद्र हत्याकांड: किशोरी का पूछताछ में बड़ा खुलासा, चौंकाने वाला सच जानकर पुलिस हैरान

जबकि अपर शिक्षा निदेशक मुख्यालय एसपी खाली को माध्यमिक शिक्षा से हटाकर उन्हें अब केवल अपर शिक्षा निदेशक बेसिक की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके अलावा विभाग में चंपावत जिले में जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक और माध्यमिक की तैनाती हो सकती है। जबकि पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, चमोली, ऊधम सिंह नगर और रुद्रप्रयाग में कुछ अफसर इधर से उधर हो सकते हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश के कुछ जिलों में अधिकारियों के पद खाली हैं। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द इन जिलों में अधिकारियों की तैनाती की जाए। शासन की ओर से इस पर होमवर्क चल रहा है। -आर मीनाक्षी सुंदरम, शिक्षा सचिव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें