फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ से बचने के लिए अटैचमेंट का खेल

Sun, 09 Nov 2014 01:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
तबादला नीति के चलते पहाड़ चढ़ने की अनिवार्यता का तोड़ निकालने के लिए डॉक्टर दून में अटैचमेंट करवाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


ट्रांसफर रुकवाने के लिए एड़ी चोटी का जोर
तबादला नीति के चलते स्थानांतरण रुकवाने की संभावना नहीं होने चलते दून अस्पताल के कुछ चिकित्सक अटैचमेंट के लिए हाथ पांव मार रहे हैं। नीति में अटैचमेंट को लेकर कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं होना का फायदा चिकित्सक लेना चाहते हैं।

अटैच होने से बिना पहाड़ पर जाए उनको दो वर्ष अनिवार्य दुर्गम में तैनाती भी पूरी हो जाएगी। इससे पहले कुछ चिकित्सक मेडिकल ग्राउंड पर तबादलों से राहत का प्रतिवेदन दे चुके हैं।
विज्ञापन


सरकार की कोशिशों के बावजूद चिकित्सक पहाड़ चढ़ने से बचने में लगे हुए हैं। तबादला नीति के  सख्त प्रावधानों को पार पाने के लिए इस बार सीधे तौर पर राजनीतिक दखल भी कामयाब नहीं हुआ तो उन्होंने अटैचमेंट करवाने की रास्ता पकड़ा है।

लगा रहे राजनेताओं के चक्कर
लंबे समय पर दून अस्पताल में तैनात कुछ चिकित्सकों अटैचमेंट के लिए राजनेताओं से संपर्क बनाए हुए हैं। गौरतलब है कि एक महिला चिकित्सक को तबादला आदेश के साथ अटैचमेंट का आदेश मिला है।
विज्ञापन


पौड़ी में महिला चिकित्सक का स्थानांतरण तो हुआ लेकिन उसी के साथ शासन ने उसका अटैचमेंट देहरादून करने का आदेश भी दिया। जिससे अब अन्य कुछ चिकित्सक ऐसी संभावनाएं तलाश रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें