फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उत्तराखंड परिवहन निगम में 21 अधिकारियों के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
Iउत्तराखंड परिवहन निगम में 21 अधिकारियों को तबादले किए गए हैं। मंडलीय प्रबंधक पूजा जोशी का नैनीताल से टनकपुर मंडल तबादला किया गया है। जबकि आलोक कुमार बनवाल का टनकपुर से नैनीताल व सुरेश चौहान का देहरादून से तबादला कर उन्हें कुंभ मेला नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं, प्रतीक जैन देहरादून के मंडलीय प्रबंधक बनाए गए हैं।I
विज्ञापन

Iनिगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी की ओर से जारी तबादला आदेश के मुताबिक सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्य का काशीपुर डिपो नैनीताल, अनुराग पुरोहित का रुड़की डिपो देहरादून, दीपक सिंह का लोहाघाट डिपो टनकपुर मंडल, रमेश सिंह का पर्वतीय डिपो देहरादून मंडल, प्रकाश चंद्र आर्य का मंडलीय कार्यशाला नैनीताल मंडल, एसपी मनराल का ग्रामीण डिपो देहरादून मंडल में तबादला किया गया है। प्रभारी सहायक महाप्रबंधक अमिता सैनी का कोटद्वार डिपो, राजीव गुप्ता का देहरादून डिपो, विशाल चंद्रा का देहरादून डिपो, नवीन चंद्र आर्य का पिथौरागढ़ डिपो, धर्मानंद जोशी का अल्मोड़ा डिपो, रविशेखर कापड़ी का टनकपुर डिपो, धीरज कुमार वर्मा रानीखेत, महेंद्र कुमार का रामनगर, राजकुमार का टनकपुर मंडल, सुरेश चंद्र पांडे का मंडलीय कार्यशाला टनकपुर और यातायात अधीक्षक चित्र रेखा का कार्यालय मंडलीय प्रबंधक देहरादून मंडल में तबादला किया गया है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें