फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: वन विभाग में 12 IFS अफसरों के तबादले, यहां जानिए किसे कहां मिली तैनाती

Sun, 06 May 2018 10:04 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
तबादले - फोटो : demo pic
विज्ञापन

प्रदेश में भारतीय वन सेवा व राज्य वन सेवा के 12 अफसरों का तबादला किया गया है। शनिवार को अपर मुख्य सचिव डॉ. रणबीर सिंह की ओर से तबादले आदेश जारी किए गए। इसमें प्रमुख वन संरक्षक (प्रशासन) देहरादून के पद पर तैनात रंजना काला को हटा कर प्रमुख वन संरक्षक परियोजनाएं पद तैनाती दी गई।

विज्ञापन


इसके साथ ही प्रमुख वन संरक्षक मानव संसाधन विकास एवं कार्मिक प्रबंधन मोनिष मल्लिक को वर्तमान तैनाती के साथ प्रमुख वन संरक्षक (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया। प्रमुख वन संरक्षक गंभीर सिंह से नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन हटा कर उन्हें उत्तराखंड वन विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय देहरादून में तैनात राजीव भरतरी को वन पंचायत व नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन का अतिरिक्त कार्यभार दिया है।

अपर मुख्य वन संरक्षक अनूप मलिक से भूमि संरक्षण नोडल अधिकारी का पदभार हटाया दिया है। उनके पास जायका परियोजना का सीपीडी, ईको टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन प्रबंध निदेशक का पदभार यथावत रहेगा। अपर मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव प्रशासन व अभिसूचना डॉ.धनंजय मोहन  को वर्तमान तैनाती के मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन


अपर प्रमुख वन संरक्षक विनीत कुमार पांगती को वन अनुसंधान प्रबंधन एवं प्रशिक्षण हल्द्वानी, मुख्य वन संरक्षक शिवालिक भुवन चंद्र को इसी पद पर गढ़वाल, मुख्य वन संरक्षक वन संरक्षक आईटी बीके गांगटे के पास वर्तमान तैनाती के साथ प्रशासन का कार्यभार रहेगा। मुख्य वन संरक्षक मनोज चंद्रन को वन भूमि हस्तांतरण व अपर प्रमुख वन संरक्षक (भूमि संरक्षण) बनाया है। वन संरक्षक पीके पात्रो को वर्तमान पदभार के साथ भागीरथी वृत्त मुनि की रेती का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वन संरक्षक राहुल का शिवालिक वृत्त देहरादून में स्थानांतरण किया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें