फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Transfer Act Misuse:  विसंगतियों और मनमानी पर मुख्य सचिव नाराज, अफसरों को नियमानुसार तबादले करने के निर्देश

Fri, 05 Aug 2022 10:36 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने तबादलों में मनमानी का आरोप लगाया था। जिसके बाद मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव ने सख्त नाराजगी जताते हुए अफसरों को नियमानुसार तबादले करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में हो रहे तबादलों पर विसंगतियों और मनमानी के आरोप सामने आने पर मुख्य सचिव ने चिंता जताई। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वह नियमानुसार तबादले करें। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष अरुण पाण्डे के नेतृत्व में 22 जुलाई को मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु से मिला था। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों में तबादला एक्ट का दुरुपयोग कर तबादले करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


इस पर मुख्य सचिव ने कड़ा रुख जताया। उन्होंने दो अगस्त को अपर मुख्य सचिव सहित विभिन्न विभागों के सचिवों को पत्र जारी किया। इसमें उन्होंने विभिन्न विभागों में तबादला एक्ट के दुरुपयोग पर चिंता जाहिर करते हुए शीघ्र अग्रेत्तर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।

परिषद के प्रांतीय प्रवक्ता आर पी जोशी ने बताया कि संघ के विभिन्न घटक संघों जैसे गन्ना विभाग, निर्वाचन, बाल विकास एवं महिला सशक्तीकरण, आईटीआई, अर्थ एवं संख्या आदि की ओर से लगातार तबादला एक्ट का दुरुपयोग कर तबादले करने का प्रकरण संज्ञान में लाया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...नदियों का रौद्र रूप: बारिश ने मचाई तबाही, रातभर रही अफरा-तफरी, देखें दहशत में लोगों का हाल बयां करती तस्वीरें
विज्ञापन


वह मुख्य सचिव के अलावा मुख्यमंत्री, अपर मुख्य सचिव से भी इसकी शिकायत दर्ज करा चुके हैं। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे ने सभी घटक संघों से यह आह्वान किया है कि जहां भी तबादला एक्ट का दुरुपयोग किया गया है, वह तत्काल उस संबंध में मुख्य सचिव के पत्र का संदर्भ लें और विभागीय सचिव को लिखित में कार्रवाई के लिए अवगत कराएं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें