फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून- हरिद्वार रेलखंड पर पेड़ गिरने से घंटों खड़ी रहीं ट्रेनें

विज्ञापन
रायवाला के पास रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़।
विज्ञापन
देहरादून। बारिश के चलते देहरादून-हरिद्वार रेल खंड पर मोतीचूर और रायवाला स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पर भारी-भरकम पेड़ के गिरने और ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त होने की वजह से की ट्रैक बाधित रहा। इसके चलते मसूरी एक्सप्रेस दो घंटे, नंदा देवी एक्सप्रेस एक घंटा और उपासना एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से रवाना हो सकी।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक देहरादून-हरिद्वार रेलखंड पर मोतीचूर और रायवाला रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पर भारी भरकम पेड़ गिर गया था। पेड़ के गिरने से ओएचई लाइन टूट गई और बिजली सप्लाई बाधित हो गई। जानकारी पर टीम मौके पर पहुंची और रेलवे लाइन पर गिरे पेड़ को काटकर हटवाया गया। साथ ही पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त ओएचई लाइन की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इसके चलते देहरादून-पुरानी दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस को दो घंटे, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस को डेढ़ घंटे और देहरादून कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को एक घंटे बाद रवाना किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें