ऐसे होती है ठगी
यह गिरोह फर्जी आईडी पर सिम खरीदता है। इन मोबाइल नंबरों को फर्जी वेबसाइट पर लिखा जाता है। लोग इन पर फोन करते हैं तो ये ठग खुद को कंपनी का अधिकारी और कर्मचारी बताते हैं। इसके बाद उनसे टिकट के नाम पर खाते में पैसे जमा कराए जाते हैं और फिर उन्हें फर्जी हेली टिकट भेज दिए जाते हैं।
पीओएस मशीन का इस्तेमाल
आरोपी ने फिनो पेमेंट बैंक की पीओएस मशीन का इस्तेमाल किया था। उसने फिनो मित्रा एप इंस्टाल किया था। इसके बाद किसी भी बैंक के एटीएम कार्ड को पीओएस मशीन से स्वाइप कर लेता है। पैसा तुरंत फिनो पेमेंट बैंक के खाते में ट्रांसफर हो जाता है। इसके बाद आरोपी अपने खातों से एटीएम के माध्यम से पैसे निकाल लेते हैं। इस आरोपी के खिलाफ देश के कई राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं।