देहरादून एक्सप्रेस में तुलनात्मक तौर पर वेटिंग लिस्ट कम है। काठगोदाम से चलने वाली बाघ एक्सप्रेस में सबसे ज्यादा दबाव है, इसमें स्लीपर की 108, सेकेंड एसी-41, थर्ड एसी में 47 वेटिंग पहुंच गई है। शताब्दी में चेयर कार की वेटिंग 154 है। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सेकेंड एसी चेयर कार में वेटिंग 62 है। सेकेंड सीटिंग में वेटिंग 90 है। ट्रेनों में आरक्षण की यह स्थिति 17 मार्च को दर्शा रही थी। वेटिंग लिस्ट और बढ़ने के आसार हैं।
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस लेट पहुंची
दिल्ली से आने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अपने नियत समय रात 10:45 बजे से एक घंटा लेट काठगोदाम स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।