- पानुवा गांव में दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सहिया। जन जातीय परिवारों की आजीविका व आर्थिक सशक्तीकरण प्रदान करने के उद्देश्य से क्षेत्र के ग्राम पानुवा में बकरी पालन का दो दिवसीय प्रशिक्षण की शुरूआत की गई। इस अवसर पर वैज्ञानिकाें ने ग्रामीणों को इस संंबंध में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराने के साथ जानकार बनकर बकरी पालन करने का संदेश दिया।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के माध्यम से आयोजित किए गए प्रशिक्षण कार्यक्रम में जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मुख्य समन्वयक डॉ. आशीष घोष ने कहा कि वैज्ञानिक विधि से बकरी पालन करने से पशुपालकों को अत्यधिक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि तकनीकी जानकारियों से पशु पालन में होने वाले नुकसान से भी उन्हें छुटकारा मिल जाएगा। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी के वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह ने पशु पोषण के साथ पशुओं की दैनिक क्रियाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजनीश पांडेय ने टीकाकरण व बकरियों में होने वाले रोग व उनके उपचार के बारे में बताया। प्रशिक्षण में राजेश राठौर, पूरण सिंह, रूपराम राठौर, बलबीर राठौर, आनंद सिंह, रणसिंह, चमन सिंह, चंदन सिंह, डोडू, शिबू समेत 42 पशुपालक उपस्थित रहे।