स्कूली बच्चों की जान को भी था खतरा
घटना स्कूल खुलने के समय हुई, इसलिए मौके पर आमजन के साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी मौजूद थे। घटना के बाद पूरे मंडल के अधिकारियों में अफरा-तफरी है। मामला रेलवे के इंजीनियरिंग संवर्ग से जुड़ा हुआ है, ऐसे में तत्काल प्रभाव से अधिकारियों को मौके पर भेजकर स्थिति जानने के लिए कहा गया है।
लोगों पर फाटक जबरन खुलवाने का आरोप
इंजीनियरिंग संवर्ग के कर्मचारियों ने वहां से गुजरने वाले स्थानीय लोगों पर फाटक जबरन खुलवाने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों के मुताबिक मौके पर मौजूद लोगों ने जल्दी फाटक खुलवाने के लिए हंगामा शुरू कर दिया था। उनका कहना था कि फाटक काफी देर से बंद है। उन्हें हर रोज दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: 21 फरवरी को श्रीनगर पहुंचेंगे सीडीएस जनरल अनिल चौहान, एचएनबी विवि के कार्यक्रम में होंगे शामिल
घटना की जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। इससे लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती थी। - आदित्य गुप्ता, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, मुरादाबाद मंडल