फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल से भरी मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा

Tue, 07 Apr 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार)
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद से नजीबाबाद जा रही मालगाड़ी का इंजन हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में सीमली रेलवे फाटक के पास पटरी से उतर गया। इस कारण इस रूट पर यातायात बाधित रहा। देर रात तक क्रेन के नहीं आ पाने के कारण यातायात सामान्य नहीं हो पाया।
विज्ञापन


अधिकारियों का मानना है कि देर रात करीब 12 से एक बजे के बीच में यातायात सामान्य हो सकता है। इस वजह से एक दर्जन से भी ज्यादा ट्रेन प्रभावित हुई कई ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोकना पड़ा।

घटनाक्रम के अनुसार गाजियाबाद से नजीबाबाद जा रही करीब 50 डिब्बों वाली तेल से भरी मालगाड़ी का इंजन सोमवार की शाम करीब तीन बजकर दस मिनट पर सीमली रेलवे फाटक के पास पहुंचते ही पटरी से उतर गया। इंजन और उसके पीछे चल रहा गार्ड का डिब्बा पटरी से उतरने से रेलवे ट्रैक पूरी तरह बाधित हो गया।
विज्ञापन


दोनों ओर से आने वाली गाड़ियों को जहां-तहां खड़ा करना पड़ा। सूचना मिलते ही मंडल के सहायक मेकेनिकल इंजीनियर सहयोगी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे।

काफी देर की कवायद के बाद शाम करीब पांच बजे तेल से भरे डिब्बों को पटरी से उतरे इंजन और गार्ड के डिब्बे से अलग कर डोसनी वापस लाया गया। देर रात तक इंजन और डिब्बा पटरी से उतरे हुए हैं। अधिकारी उन्हें हटाने के लिए क्रेन के आने का इंतजार कर रहे हैं। यातायात निरीक्षक आरके शर्मा ने बताया कि रात करीब एक बजे तक रेल यातायात सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ट्रेन के पहिए अचानक हो गए जाम

ट्रेन के चालक विनोद कुमार और सहायक लेखराज के अनुसार वे गाड़ी को गाजियाबाद से लेकर आ रहे थे। उनकी ड्यूटी लक्सर रेलवे स्टेशन तक थी यहां से आगे दूसरे चालक और सहायक की ड्यूटी थी। सीमली फाटक के पास पहुंचते ही इंजन में खराबी आ गई। ट्रेन के चक्के जाम हो गए और इंजन क्रास लाइन के बीच से उतर गया। ड्राइवर ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोका। समय से गाड़ी नहीं रुकती तो बड़ा हादसा हो जाता था।

पटरी पर फैल गया इंजन का तेल
मालगाड़ी के पटरी से उतरते ही इंजन के टैंक से तेल रिसने लगा। काफी मात्रा में इंजन के टैंक में भरा तेल पटरी पर रिस गया। अगर मालगाड़ी तेज गति में होती तो यहां बड़ा हादसा हो सकता था।

ये ट्रेनें हुई बाधित
-सहारनपुर से देहरादून जाने वाली डीएलएस पैसेंजर को डोसनी में रोकना पड़ा।
-बरौनी से अमृतसर जाने वाली बरौनी एक्सप्रेस को रोका।
-लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर, कोलकाता-जम्मूतवी स्यालदा एक्सप्रेस, मुरादाबाद-सहारनपुर पैसेंजर, धनबाद-फिरोजपुर किसान एक्सप्रेस, देहरादून-अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस, हावड़ा मेल और हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेनें भी प्रभावित हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें