गोरखपुर में प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलाकिंग काम से 12 अप्रैल से तीन मई तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान लक्सर समेत अन्य स्टेशन के यात्रियों की परेशानी बढ़ना तय है।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि गोरखपुर कैंट-कुसम्ही रेलखंड पर काम होने से सीतापुर-शाहजहांपुर 16 अप्रैल से छह मई, गोंडा-सीतापुर 12 अप्रैल से 6 मई और दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस 16 अप्रैल से 4 मई तक निरस्त रहेगी।
मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस 21, 28 अप्रैल, 3, 10 मई और देहरादून मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 19, 26 अप्रैल, 3 मई, गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 21 और 28 अप्रैल, गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 26 अप्रैल और 3 मई, अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस 20, 27 अप्रैल, गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस 21, 28 अप्रैल, आनंद विहार टर्मिनल-राधिकापुर एक्सप्रेस 20, 27 अप्रैल, राधिकापुर-आनंद विहार टर्मिनल 22, 29 अप्रैल को निरस्त रहेगी।
अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन 19 अप्रैल से 3 मई तक निरस्त रहेगा। पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस का संचालन 20 अप्रैल से 4 मई तक निरस्त रहेगा। कामाख्या जंक्शन-आनंद विहार एक्सप्रेस 24 अप्रैल 1 मई, आनंद विहार टर्मिनस-कामाख्या जंक्शन 25 अप्रैल और 2 मई को निरस्त रहेगी।