फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: व्यासी से उत्पादित बिजली करीब दो रुपये होगी महंगी, कई साल के इंतजार के बाद लागत की गई तय

Thu, 27 Mar 2025 12:04 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार व्यासी जल विद्युत परियोजना की बिजली दर तय कर ली गई।
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना नदी पर बनी व्यासी जल विद्युत परियोजना की बिजली अब यूपीसीएल को करीब नौ रुपये प्रति यूनिट की दर से मिलेगी। नियामक आयोग ने कई साल इंतजार के बाद इस परियोजना की पूंजीगत लागत तय कर दी है।यमुना नदी पर 120 मेगावाट की रन ऑफ रिवर परियोजना से बिजली उत्पादन वर्ष 2022 में शुरू हुआ था।

विज्ञापन


यूजेवीएनएल ने परियोजना पूरी होने के बाद इसकी पूंजीगत लागत 1916.79 करोड़ रुपये मंजूर करने के लिए उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग में रिट फाइल की थी। सभी पहलुओं को समझने के बाद आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद और सदस्य विधि अनुराग शर्मा की पीठ ने पूंजीगत लागत 1632.51 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं।

अब यूजेवीएनएल इस परियोजना से उत्पादित बिजली का टैरिफ इसी हिसाब से वसूल सकेगा। नियामक आयोग ने व्यासी जल विद्युत परियोजना से उत्पादित बिजली का बेस मूल्य नौ नवंबर 2022 को 7.60 रुपये प्रति यूनिट तय किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सिफारिश नहीं अपने दम पर आत्मनिर्भर बनी सीएम योगी की बड़ी बहन...चाय की दुकान से अब तक ऐसा रहा सफर
विज्ञापन


अब तक यूजेवीएनएल इसी हिसाब से वसूली कर रहा था। लेकिन पूंजीगत लागत तय होने के बाद अब यूजेवीएनएल का टैरिफ बढ़ जाएगा। माना जा रहा है कि यह टैरिफ 9 से 9.50 रुपये प्रति यूनिट के बीच रह सकता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें