फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात से 1200 यात्रियों को लेकर काठगोदाम पहुंची ट्रेन, उत्तराखंड में उतरते ही खिले चेहरे

Tue, 12 May 2020 06:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
गुजरात से काठगोदाम यात्रियों को लेकर पहुंची ट्रेन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गुजरात से सोमवार की रात 1200 यात्रियों को लेकर ट्रेन काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर पहुंची। उत्तराखंड की धरती पर उतरते ही यात्रियों के चेहरे पर खुशी के भाव झलक उठे। स्टेशन से बाहर जिला प्रशासन के अधिकारी यात्रियों को किसी मेहमान की तरफ स्वागत करते हुए बसों में बैठा रहे थे। बसों से यात्रियों को स्टेडियम और बरेली रोड स्थित बैकट हाल में भेजा गया।

विज्ञापन


गुजरात से यात्रियों को लेकर एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार की रात 11 बजकर 30 मिनट पर काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंची। यात्रियों को ट्रेनों से निकालने के लिए हल्द्वानी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्म़ोड़ा के तीन गेट खोले गए थे। यात्री ट्रेन की बोगी से अपना अपना सामान लेकर बाहर निकले तो जिला प्रशासन के कर्मचारी नाम पता नोट करने के बाद उनको बताने के लिए मुस्तैद थे कि यात्रियों को किन बसों में बैठना है। 

गेट के मुख्य द्वार पर भाजपा की तरफ से पानी, सहित खाने के अन्य सामान की व्यवस्था की गई थी। हल्द्वानी के यात्रियों को बरेली रोड स्थित जस्मिन ग्रांड बैकट हाल भेजा गया। बागेश्वर, अंल्मोड़ा, पिथौरागढ़ जनपदों के यात्रियों को गौलापार स्टेडियम में बसों के माध्यम से भेजा गया। उधमसिंहनगर के यात्रियों को बसों के माध्यम से तत्काल रुद्रपुर की तरफ भेजा गया। 
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन से अल्मोड़ा जिले के 123, बागेश्वर के 291, चंपावत के छह,पिथौरागढ़ के 254, उधमसिंहनगर के 16 यात्री आए हैं। यात्रियों को भेजने के लिए स्टेशन पर 46 बसें लगाई गई थी। यात्रियों की थर्मल जॉच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीेमें थर्मल स्क्रीनिगं कर रहे थे। जिले के अधिकारियों ने बताया कि स्टेडियम में जांच के बाद पहाड़ के यात्रियों को मंगलवार की सुबह उनके जिलों में बसों से भेजा जाएगाा।

डीएम और अन्य अधिकारी ले रहे थे
जिलाधिकारी सविन बंसल, एसएसपी सुनील कुमार मीणा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसपी सिटी अमित श्रीवास्वत, एसडीएम विवेक राय यात्रियों से पूछताछ कर व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। इसी कारण स्टेशन पर कोई आपाधापी नहीं हो सकी।

यात्रियों ने कहा, किसी को भाड़ा नहीं किया
बस में बैठे यात्रियों ने एक सुर में कहा कि सूरत से यहां आने पर किसी को भाड़ा नहीं देना पड़ा। रजिस्ट्रेशन के बाद वे ट्रेन में सवार हुए और यहां चले आए। यहां अधिकारियों ने स्टेशन पर काफी अच्छा इंतजाम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें