फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः आज शताब्दी सहित कई ट्रेनें रहीं रद्द

Thu, 09 Jul 2015 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की में चुड़ियाला रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 525 के पास अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य चलने के कारण गुरुवार को मुरादाबाद-अंबाला मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनें बाधित रहीं।
विज्ञापन


यह मार्ग सुबह 8:25 बजे से 3:15 बजे शाम तक प्रभावित रहा। शताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं, जबकि कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन कर दिया गया।

लखनऊ से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से रुड़की तक ही चली। वापसी में भी उसे रुड़की से चलाया गया। हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली दोनों पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहीं। दिल्ली से देहरादून जाने वाली शताब्दी भी रद्द रही।

इसके अलावा बरौनी से अमृतसर जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस मुरादाबाद हापुड़ और गजरौला होते हुए सहारनपुर के रास्ते अमृतसर पहुंची। अकाल तख्त एक्सप्रेस को भी इसी रूट से निकाला गया। गंगानगर एक्सप्रेस ऋषिकेश के बजाय सहारनपुर तक आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेनें रहीं रद्द

11 बजे रुड़की आने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस वाया हापुड़ गजरौला होते हुए चंडीगढ़ भेजी गई। इसके अलावा न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस भी इसी मार्ग से गई। देहरादून से सहारनपुर तक जाने वाली डीएलएस पैसेंजर रुड़की तक आई और यहीं से वापस गई।

डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस भी सहारनपुर से हापुड़ होते हुए डिब्रूगढ़ गई। पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को भी इसी रास्ते से निकाला गया जबकि बांद्रा से देहरादून जाने वाली बांद्रा एक्सप्रेस ढाई घंटे तक सहारनपुर में रुकी। इसके बाद चली। देहरादून से बांद्रा जाने वाली बांद्रा एक्सप्रेस 30 मिनट देरी से चली।   

रद्द ट्रेनें
शताब्दी (देहरादून से नई दिल्ली)
जनशताब्दी (हरिद्वार से अमृतसर)
हरिद्वार-दिल्ली पैसेंजर, प्रथम और द्वितीय

आंशिक प्रभावित
- बांद्रा एक्सप्रेस
- अकालतख्त एक्सप्रेस
- पाटलिपुत्र
- जलपाईगुडी गुडी एक्सप्रेस
- डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें